कारोबार

Bitcoin: क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन हुई धड़ाम, कीमतें पहुंची 10 महीने के निचले स्तर पर

Bitcoin Rate Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल का असर बिटकॉइन की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी के साथ बिटकॉइन की कीमतों में हुई गिरावट ने इस क्रिप्टोकरंसी को 10 महीने के निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। क्रिप्टो मार्केट में चल रहे गिरावट के दौर के कारण बिटकॉइन की कीमतें (Bitcoin price update) सोमवार को 80 हजार डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से टूटकर 10 माह के निचले स्तर 74,550 डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि शाम को थोड़ी तेजी आई और कीमत 77,958 डॉलर पर पहुंच गई। इस क्रिप्टोकरंसी की कीमतों ने बीते साल 5 अक्टूबर को 126,272 लाख डॉलर प्रति बिटकॉइन के हिसाब से ऑल टाइम हाई बनाया था। उसके बाद अब तक बिटकॉइन की कीमतों में 40% की गिरावट हो चुकी है। हालांकि आज मंगलवार को बिटकॉइन की कीमतों (Today Bitcoin rate update) में मामूली सुधार देखने को मिला है। आज 3 फरवरी को बिटकॉइन 78147 पर ट्रेड कर रहा है।

ट्रम्प राज में बिटकॉइन में आई तेजी हुई खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 6 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बिटकॉइन में तेजी देखी गई थी। कम के राष्ट्रपति बनने के बाद बिटकॉइन आया उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति नरम रूख के चलते लगातार जारी रहा। लेकिन अब जिस प्रकार से इस क्रिप्टोकरंसी (Bitcoin price down) में गिरावट हो रही है उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अब ट्रम्प राज की तेजी खत्म हो गई है। वहीं क्रिप्टो फियर एंड ग्रीड इंडेक्स भी गिरकर 14 पर पहुंच गया है। क्रिप्टो फियर एंड ग्रीड इंडेक्स में आई गिरावट निवेशकों में बने हुए डर को दर्शाता है।

केविन वॉर्श को फेड अध्यक्ष नामित किए जाने के बाद बिटकॉइन की कीमतों पर पड़ा असर

केविन वॉर्श को फेड अध्यक्ष नामित किए जाने के बाद बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों पर विपरीत असर पड़ा है। वॉर्श को फेड अध्यक्ष नामित किए जाने से बिटकॉइन की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि केविन दरों में कटौती के खिलाफ सख्त रुख रखते हैं, जिससे तरलता कम होने का डर है। बीते 24 घंटों में 3,300 करोड़ के सौदे जबरदस्ती बंद हो गए, जिन्होंने बाजार बढ़ने की उम्मीद में उधार लेकर पैसा लगाया था। जापानी येन की मजबूती और डॉलर की कमजोरी ने भी क्रिप्टो के प्रति सेंटिमेंट प्रभावित किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिप्टोकरंसी कारोबारी के अनुसार आने वाले समय में बिटकॉइन की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Back to top button