Evergreen Old Song: 56 वर्षों से करोड़ों दिलों पर छाया हुआ है रफी साहब का यह सदाबहार गाना, राजेश खन्ना के दमदार अभिनय ने 70 के दशक में बना दिया था ब्लाकबस्टर

70’s Blockbuster Hindi Song: पांच दशक पहले मोहम्मद रफी की आवाज में राजेश खन्ना पर फिल्माए गए सदाबहार हिंदी गाने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’ को लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं। बॉलीवुड के लीजेंड सिंगर मोहम्मद रफी द्वारा उस दौर में गाए गए गानों (Mohammad Rafi songs) को दशकों का समय बीत जाने के बाद भी सुनने के लिए बेताब रहते हैं। 70 के दशक में मोहम्मद रफी की आवाज में सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और बॉलीवुड अभिनेत्री नंदा पर फिल्माए गए ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’ को लोग इस दौर में भी यूट्यूब पर बार-बार देख रहे हैं। यह सदाबहार हिंदी गाना (Evergreen Old Hindi Song) पिछले लगभग 56 वर्षों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी‘ की लोकप्रियता 56 वर्षों से लगातार बढ़ती जा रही है। राजेश खन्ना के दमदार अभिनय और बॉलीवुड अभिनेत्री नंदा की खूबसूरती ने इस गाने को उस दौर में ब्लॉकबस्टर बना दिया था। बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के 70 के दशक में कई ऐसे पुराने गाने (70’s Superhit Hindi Song) हैं, जो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।
56 वर्षों से बना हुआ है मोहम्मद रफी का यह गाना सुपरहिट
मोहम्मद रफी की आवाज में 1970 में रिलीज हुआ गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाना पिछले 56 वर्षों से सुपरहिट बना हुआ है। यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। इस सदाबहार गाने (evergreen old Hindi song) को आवाज शुरू की जादूगर मोहम्मद रफी जी ने दी थी। इस सुपरहिट गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी जी (Anand Bakshi) ने लिखे थे और दिल को छू लेने वाला मधुर संगीत आरडी बर्मन जी (RD Burman) ने दिया था। यह सदाबहार गाना 1970 में आई बॉलीवुड की फिल्म ‘द ट्रेन’ के लिए बनाया गया था।
सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की सुरीली आवाज और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बेहतरीन अभिनय ने इस गाने को हमेशा हमेशा के लिए अमर बना दिया। यह सदाबहार हिंदी गाना कई वीडियो से हिंदी संगीत प्रेमियों का फेवरेट बना हुआ है।
