मनोरंजन

Evergreen Hindi Song: 3 मिनट 54 सेकंड का लता मंगेशकर का यह गाना 5 दशकों से मचा रहा है धमाल, वीडियो देख आज भी झूम उठते हैं लोग

Old Superhit Hindi Song: हिंदी संगीत जगत की मशहूर गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में 50 वर्ष पहले बने सदाबहार हिंदी गाने ‘तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना’ का जादू आज भी लोगों के दिलों पर बरकरार है। यह सदाबहार गाना जितना पसंद 70 और 80 के दशक में किया जाता था उतना ही पसंद 2026 में भी किया जा रहा है। गाने के मधुर बोल आज भी करोड़ों हिंदी संगीत प्रेमियों को झुमने पर मजबूर कर देते हैं। भारत रत्न लता मंगेशकर की जादुई आवाज में स्वरबद्ध 70 के दशक में बने इस सुपरहिट गाने (70’s Superhit Hindi Song) को बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रीना रॉय (Reena Roy) पर फिल्माया गया था। इस गाने में रीना रॉय के साथ सुनील दत्त, जितेंद्र, फिरोज खान, विनोद मेहरा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने दिया था ‘तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना’ सदाबहार गाने (evergreen old song) को संगीत

लता मंगेशकर की जादुई आवाज और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रीना रॉय के दमदार अभिनय से सजे सदाबहार हिंदी गाने (evergreen old song) ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिल को छू लेने वाले संगीत से सजाया था। लता मंगेशकर की आवाज और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) के मधुर संगीत के कारण इस गाने की लोकप्रियता 50 वर्ष बाद भी कम नहीं हुई है। इस गाने को 1976 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “नागिन” के लिए बनाया गया था। पुराने संगीत को पसंद करने वाले हिंदी संगीत प्रेमियों द्वारा इस गाने की वीडियो को आज भी यूट्यूब पर खूब देखा जाता है।

50 वर्ष पुराना लता मंगेशकर का यह गाना (Lata Mangeshkar song) आज के दौर में भी मचा रहा है धमाल

1976 में रिलीज हुए बॉलीवुड के सुपरहिट हिंदी गाने (superhit old song) ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ का जादू आज भी कम नहीं हुआ है। इस गाने को देखने और सुनने वालों की संख्या आज के दौर में भी करोड़ों में है। यूट्यूब पर इस गाने को लगभग 15 करोड लोग देख चुके हैं। इंटरनेट के इस जमाने में पांच दशक पहले लता मंगेशकर की आवाज में बने इस सदाबहार गाने (evergreen old song) को सुनकर आज के दौर में भी लोग झूम उठते हैं। गाने का मधुर संगीत पिछले 50 वर्षों से लगातार करोड़ों हिंदी संगीत प्रेमियों के कानों को सुकून पहुंचा रहा है। 2026 में भी पांच दशक पुरानी इस हिंदी गाने (old Hindi song) को देखने और पसंद करने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

Back to top button