मंदसौर

मंदसौर जिले की 2.60 लाख बहनों को मिले 39 करोड़, 700 नाम हटे

Ladli Bahana Yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी माह की किस्त शुक्रवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में डाली गई। जिले की 2 लाख 60 हजार 414 लाड़ली बहनों को कुल 39.06 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली। कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के जरिए मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएल विश्नोई ने बताया कि यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हितग्राहियों ने योजना से मिल रहे नियमित संबल पर संतोष जताया। हालांकि, आंकड़ों पर नजर डालें तो हितग्राहियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज हो रही है। पिछले महीने की तुलना में इस माह करीब 700 लाड़ली बहनें कम हुई हैं। इससे पहले लगातार दो महीनों में लगभग 1700 नाम सूची से बाहर हुए थे।

विभागीय जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाओं को अपात्र होने पर हटाया गया, जबकि कुछ के नाम मृत्यु अथवा स्वेच्छा से योजना छोड़ने के कारण विलोपित किए गए। गत माह 2 लाख 61 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत लाभ मिला था, इस बार यह संख्या करीब 2 लाख 60 हजार 400 ही रह गई है।

Back to top button