मंदसौर में बनेगा 13.26 करोड़ की लागत से इनडोर हाल स्टेडियम का निर्माण – मंदसौर विधायक विपिन जैन
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले मंदसौर को बड़ी सौगात खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त -लंबे समय से खिलाड़ी कर रहे थे इंडोर स्टेडियम निर्माण का इंतजार
मंदसौर । विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंदसौर शहर में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं और प्रतिभा को निखारने के लिए मंदसौर में इंडोर हाल स्टेडियम के निर्माण हेतु खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा 13.26 करोड रुपए की राशि इंडोर हाल स्टेडियम निर्माण हेतु खेल स्टेडियम अधोसंरचना अंतर्गत स्वीकृत की गई है जिसका निर्माण हॉकी एस्ट्रो टर्फ के पास होना है इंडोर हाल स्टेडियम के निर्माण से मंदसौर एवं आसपास के खिलाड़ियों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम्नास्ट, बास्केटबॉल खेल के लिए आधुनिक सुविधाए प्राप्त होगी और खिलाड़ी अपनी तैयारी और अच्छे से कर सकेंगे ज्ञात हो कि मंदसौर शहर एवं आसपास के क्षेत्र से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मंदसौर का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन किया है और इंडोर स्टेडियम निर्माण किए जाने की मांग खिलाड़ियों द्वारा वर्षों से की जा रही थी ताकि खिलाड़ी अपनी तैयारीयो को और मजबूती प्रदान कर सके इनडोर स्टेडियम के अभाव में कई प्रतिभावान खिलाड़ीयो को अपने खेल को निखारने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और खिलाड़ियों द्वारा लगातार इंदौर स्टेडियम निर्माण किए जाने की मांग भी की जा रही थी वित्तीय वर्ष के समाप्ति के पहले मंदसौर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है इंडोर हाल स्टेडियम निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विपिन जैन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को क्षेत्र के समस्त खिलाड़ियों की ओर से और जनता की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया गया है | इनडोर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति से खिलाड़ियों में भी हर्ष व्याप्त है ।














