गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान, मप्र से मुंबई के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट

MP News: गर्मी की छुट्टियों में अगर किसी को मुंबई घूमने जाना होगा तो अब परेशानी नहीं होगी। भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिलहाल इंटरनेशनल कनेक्टिविटी तो नहीं मिल रही है लेकिन यहां से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है।
मुंबई के लिए शुरू होगी फ्लाइट (MP News)
एयर इंडिया के द्वारा गर्मियों में मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होने वाली है। राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और सफल भी काफी आसान हो जाएगा।
पिछले सीजन में बेंगलुरु का स्लॉट भी लिया था
भोपाल एयरपोर्ट पर पिछले समर शेड्यूल में भी कंपनी ने दो उड़ानों के साथ बेस स्टेशन की सहमति दी थी। स्लॉट भी ले लिए लेकिन उड़ानें प्रारंभ नहीं कीं। लेकिन इस बार उड़ानों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
1 जुलाई से एयर इंडिया के द्वारा फ्लाइट की शुरुआत होने वाली है। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। कंपनी के द्वारा इस रोड पर बोइंग विमान का संचालन किया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि सप्ताह के सातों दिन फ्लाइट का संचालन इस रूट पर किया जाएगा।



















































