मध्यप्रदेश

इस रूट पर ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, अप्रैल के अंत तक एमपी को मिलेगी नई रेलवे लाइन की सौगात

MP new railway line: एमपी में पन्ना सतना रेल लाइन परियोजना का काम अवंतिम चरण में है। पन्ना जिले में नागौद फुलवारी तक ट्रायल रन के बाद अब 25 अप्रैल तक फुलवारी से देवेंद्र नगर तक इस रेलवे लाइन पर ट्रायल किया जाएगा। सतना पन्ना रेल परियोजना का काम तेजी से किया जा रहा है। 74 किलोमीटर नहीं रेल लाइन में अभी तक 45 किलोमीटर ट्रैक का काम पूरा किया जा चुका है।

आपको बता दे फुलवारी से देवेंद्र नगर तक काम भी पूरा हो चुका। 25 से 30 अप्रैल के बीच यहां ट्रायल रन हो सकता है। इस रेलवे लाइन के काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी।

पन्ना में रेलवे स्टेशन का काम हुआ शुरू

बता दे कि पन्ना जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन निर्माण का काम शुरू हो गया है। यहां डायमंड शेप में बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल प्लंबर का काम पूरा हो गया है और बाकी काम भी तेजी से हो रहा है।

फूलवाऱी,देवेंद्र नगर के बाद अब सकरिया तक रेल लाइन का काम भी तेजी से हो रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि 2026 में ही देवेंद्र नगर से सकरिया रेलवे लाइन का पूरा काम हो जाए। इस रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी।

इस रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद सतना पन्ना के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी साथ ही साथ इस रोड पर कई नई ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button