Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के इस एयरपोर्ट का होगा विस्तार, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Madhya Pradesh news: सतना हवाई अड्डे के विस्तार का प्रोजेक्ट अब तेजी पकड़ लिया है। इस हवाई अड्डे के विस्तार के बाद यहां 72 सीटर एटीआर 72. एयर बस ए 320 और बोइंग 737 जैसे विमान उतर सकेंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन को मौजूदा हवाई पेट की पश्चिमी दिशाओं में आने वाली बधाओं को हटाना होगा। इसके लिए 12 एकड़ अतिरिक्त जमीन की जरूरत पड़ेगी वहीं एक एकड़ जमीन का अतिक्रमण भी हटाना होगा। अगर हवाई अड्डे का विस्तार होता है तो सतना हवाई पट्टी 1500 मीटर की हो जाएगी इसके बाद किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
छोटे रनवे को 1500 मीटर तक बढ़ाने का प्लान बनाया गया है और इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को और जमीन की जरूरत पड़ेगी। सबसे बड़ी बात है कि आसपास अतिक्रमण हो गया है और हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अतिक्रमण को हटाना बहुत जरूरी है।
आपको बता दे कि इस हवाई अड्डे के विस्तार के बाद काफी फायदा होगा। हवाई अड्डा छोटा होने की वजह से कई तरह की समस्याएं होती है लेकिन इस हवाई अड्डे का विस्तार होते ही यहां की सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। इस एयरपोर्ट के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण बना हुआ है जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा।


























