रतलाम

Ratlam News: तत्कालीन पटवारी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पड़ोसी खेत मालिक को रेलवे से मुआवजा दिलवाया

Ratlam News: नामली में सर्वे क्रमांक-930 की 1.430 हेक्टेयर भूमि रेलवे लाइन से लगी हुई है, जिसका कुछ हिस्सा रेलवे विभाग के अधिग्रहण में चला गया है। तत्कालीन पटवारी ने अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और पड़ोसी खेत मालिक को रेलवे से मुआवजा दिलवा दिया और प्राप्त राशि आपस में बांट ली। यह आरोप नामली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-9 के भाजपा पार्षद राधेश्याम पिता मांगीलाल पडियार ने जनसुनवाई में आवेदन देकर लगाए। उन्होंने बताया कि वे पिछले 3 साल से रेलवे में गई भूमि के मुआवजे की राशि प्राप्त करने के लिए परेशान हो रहे हैं। रेलवे ने राशि जारी कर दी है लेकिन वह अब तक उन्हें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद एक भाजपा पार्षद की सुनवाई नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर वे भोपाल तक जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 105 आवेदन आए। कलेक्टर मिशा सिंह व एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर निराकरण करवाया। बाकी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा।

8 महीने से नलों में आ रहा है दूषित पानी

करमदी रोड निवासी मोहन प्रजापत ने बताया कि पिछले 8 माह से नलों में दूषित पानी आ रहा है। कई बार पार्षद को सूचित किया और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

आर्थिक मदद की मांग

मोहन नगर निवासी योगेश पिता मांगीलाल ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। कॉलेज की नियमित पढ़ाई होने के कारण अन्य कार्य नहीं कर पा रहा है। इस कारण स्वयं के और बहनों के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। शासन से आर्थिक सह्ययता दिलाए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button