Power Cut: रतलाम शहर में आज 23 फरवरी को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा पावर कट

23 February Power Cut Ratlam City: रतलाम शहर में आज 23 फरवरी को बिजली कंपनी की ओर से प्रतापनगर सहित कई क्षेत्रों में 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली कंपनी आज 23 फरवरी, गुरुवार को लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल फीडर के निर्माण के लिए बिजली के पोल और तार लगाने का काम करेगी। जिस वजह से रतलाम शहर के प्रताप नगर सहित कई क्षेत्रों में दोपहर 1:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से रहवासियों से पावर कट के दौरान स्वयं बिजली की व्यवस्था करने की अपील की गई है।
इन क्षेत्रों में रहेगा आज दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 तक रहेगा पावर कट
बिजली कंपनी द्वारा आज सोमवार, 23 फरवरी को को लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल फीडर के निर्माण के लिए बिजली के पोल और तार लगाए जाने के दौरान शहर के प्रतापनगर सहित सनावदा, अहिंसा ग्राम, सम्यक गोल्ड सिटी, जावरा रोड, महावीरनगर, रहमत नगर, मिड टाउन, सम्यक सिटी, आयकर कॉलोनी, मंगलम सिटी, होमगार्ड कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी और धानासुता रोड सहित शहर के 15 से अधिक क्षेत्रों में दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।


























