मध्यप्रदेश

रतलाम के जावरा में 23 फरवरी से शुरू होगी पुलिस भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा, 2 मार्च तक 400 अभ्यर्थी होंगे रोज शामिल

Police Bharti 2026 MP: पुलिस भर्ती हेतु मप्र के युवाओं का फिजिकल फिटनेस टेस्ट जावरा के मैदान में 23 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। गोला फेंक, लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ के लिए भगत सिंह कॉलेज मैदान तैयार है। यहां 23 फरवरी से 2 मार्च तक पुलिस आरक्षक (जीडी एवं रेडियो संवर्ग) भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। रोज सुबह 6 बजे से इसकी शुरुआत होगी। इसमें सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को आधार ई-केवाईसी सत्यापन के बाद ही इंट्री मिलेगी। ड्यूटी अधिकारियों के लिए कॉलेज मैदान पर कॉटेज टेंट भी लगा दिए हैं। अब परीक्षा मेजरमेंट के लिए कैमरे और अत्याधुनिक डिवाइस लगाए जा रहे हैं।

कॉलेज मैदान पर पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए होने वाली दक्षता परीक्षा की कमान एसएएफ की 24वीं बटालियन संभाल रही है। हालांकि इसमें जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगेगी। बटालियन कमांडेंट आईपीएस गुरकरण सिंह के निर्देशन में क्वार्टर मास्टर सब इंस्पेक्टर सुनील वास्केल सहित पूरी टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

शुक्रवार को जावरा क्षेत्र में हुई बारिश से तैयारियां प्रभावित जरूर हुई लेकिन 1-2 दिन में मौसम खुल जाएगा तो शारीरिक दक्षता परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं रहेगी। क्योंकि मैदान को अच्छे से तैयार किया गया है। शनिवार को डीआईजी निमेष अग्रवाल ने कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रनिंग ट्रैक, लॉन्ग जंप व गोला फेंक की रिहर्सल भी करवाई। बटालियन कमांडेंट गुरकरण सिंह, एएसपी विवेक लाल मौजूद थे।

400 अभ्यर्थी रोज होंगे शामिल

मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में 6,85,504 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें से 59,438 पास हुए। इन्हीं की दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होना है। जिसके लिए प्रदेश में 10 सेंटर बनाए ए गए गए। हैं। इनमें एक जावरा भी है। यहां 6000 से ज्यादा अभ्यर्थी आएंगे। प्रदेश में कुल 7500 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है। कॉलेज मैदान पर रोज 400 अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा होगी। 23 से 14 मार्च तक कुल 20 दिनों का परीक्षा शेड्यूल जारी हुआ है लेकिन होली-धुलेंडी, रंगपंचमी के चलते इसमें से 2, 3 व 8 मार्च को अवकाश भी रहेगा। इसलिए 17 दिन ही परीक्षा चलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button