मध्यप्रदेश

मप्र के इन 4 जिलों के किसानों को मिलेगा ₹200000 का तोहफा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान

Madhya Pradesh news: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक खास योजना बनाई गई है। राज्य के किसानों को हर साल ₹200000 दिए जाएंगे। हालांकि यह नई योजना कुछ विशेष किसानों के लिए ही शुरू होगी। रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव के उद्घाटन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य के चार जिलों के किसानों के लिए एक विशेष रोड मैप तैयार किया गया है।

छोटे किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसमें तकनीक के इस्तेमाल से किसान एक एकड़ में 2 लाख रुपए तक की कमाई कर सकेंगे। इस दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि योजना की शुरुआत होने से मध्य प्रदेश के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य को 55 दाल मिलों की सौगात दी और उन्होंने कहा कि हम तमाम तरह की योजनाएं बनाएंगे जिससे किसानों के आय में बढ़ोतरी हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे कुर्सी पर बैठने का तभी अर्थ सार्थक होगा जब मैं किसानों के तकदीर को बदल सकूं।

राज्य के चार जिलों के किसानों को होगा फायदा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दिया कि फिलहाल रायसेन विदिशा सीहोर और देवास जिलों के लिए यह रोड मैप तैयार किया गया है। इस योजना के अंतर्गत छोटे किसान भी हर साल ₹200000 से अधिक की कमाई कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button