MP Weather: फरवरी महीने में आज चौथी बार बदलेगा मप्र का मौसम, सिंगरौली सहित 8 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Rain Alert MP: मप्र राज्य में मौसम विभाग ने आज एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज अगर बारिश होती है तो फरवरी महीने में यह चौथी बार होगा, जब प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश के सिंगरौली जिले सहित आठ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश राज्य में आज 23 फरवरी और कल 24 फरवरी को लो प्रेशर एरिया और टर्फ की वजह बारिश होने का अनुमान है। IMD केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने और एक टर्फ के गुजरने से प्रदेश में फरवरी महीने में आज चौथी बार मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
सिंगरौली सहित इन आठ जिलों में आज हो सकती है बारिश
IMD केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने और एक टर्फ के प्रभाव से प्रदेश के सिंगरौली सहित अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सीधी, शहडोल और उमरिया में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि बीते सप्ताह प्रदेश के लगभग 30 से अधिक जिलों में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हेतु सरकार ने प्रदेश में सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है।
जबलपुर, बुरहानपुर और नर्मदापुरम में 24 घंटे में हुई बूंदाबांदी शुरू
प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश के अलर्ट के बीच प्रदेश के जबलपुर, बुरहानपुर और नर्मदापुरम जिले में बीते 24 घंटे में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में आज सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन के बाद दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बारिश के मौसम के चलते विभिन्न जिलों में रात के तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की गई है।



















































