मध्यप्रदेश

रतलाम में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, इन जिलों में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, कल से हीट वेव का अलर्ट जारी

MP weather news : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर रुक चुका है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है वही रतलाम में तो गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उज्जैन और नर्मदापुरम में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 15 अप्रैल को एक नया सिस्टम एक्टिव होगा लेकिन इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में कम दिखाई देगा। कुल मिलाकर देखें तो अब राज्य में गर्मी का प्रकोप दिखाई देने वाला है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है। तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान रतलाम जिले में दर्ज किया गया है इसके अलावा नर्मदा पुरम बेतूल इंदौर भोपाल में भी तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है।

नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, धार का 39.2 डिग्री, खरगोन का 39 डिग्री, उज्जैन और गुना का 38 डिग्री, शाजापुर का 37.7 डिग्री, इंदौर-सागर और रायसेन का 37.6 डिग्री, छिंदवाड़ा का 37.5 डिग्री, श्योपुर-दतिया और मंडला का 37.4 डिग्री, खजुराहो का 37.2 डिग्री, बैतूल, दमोह और टीकमगढ़ का 37 डिग्री, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button