मप्र में कल से गर्मी करेगी परेशान, इन जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा पारा, अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 18 साल के बाद पहली बार राज्य में अप्रैल का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया है। हालांकि अब बरसात का दौर समाप्त हो चुका है और राज्य में जोरदार गर्मी पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में कल से झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत होने वाली है।
आमतौर पर इस माह में न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री तक रहता है। कल से राज्य में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा और भीषण गर्मी की शुरुआत होगी। अब लगातार तापमान बढ़ता जाएगा।
हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। अभी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन आने वाले समय में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मौसम शुष्क, आगे 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार (MP Weather Alert)
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डी. अरुण शर्मा ने बताया की आने वाले समय में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होने से राज्य में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। वही गर्म हवाएं चलने का भी अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है।

























