मध्यप्रदेश

MP News: शादी के 1 दिन बाद उजड़ा परिवार, सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत परिवार के दो सदस्यों की मौत

MP News: एमपी के शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई है। सड़क हादसे के कारण पूरा परिवार भी कर गया है और इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह घटना टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास की है जहां सड़क किनारे खड़े ऑटो पर मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया। शादी के मात्र एक दिन बाद ही पूरा परिवार उजड़ गया है।इस घटना में परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई है। दूल्हा दुल्हन शादी के एक दिन बाद ही दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

1 दिन पहले हुई थी शादी

सामने जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की एक दिन पहले ही राजेश्वरी शाम के से शादी हुई थी।बड़े धूमधाम से राजेश्वरी से वीरेंद्र की शादी हुई थी।

शादी के एक दिन बाद वीरेंद्र अपने भाभी मां दुल्हन के साथ अपने गांव ऑटो से जा रहा था।ऑटो जबटोंगरा के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तब वीरेंद्र की बहन ने ऑटो रुकवाया और सामान लेने के लिए रोड के किनारे स्थित दुकान चली गई।

बहन के जाते ही एक मुर्गी के दाने से बड़ा ट्रक ऑटो के पास से मुडा और पलट गया। ऑटो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। मुर्गी के दाने ऑटो के ऊपर ही फैल गए। जैसे तैसे करके दबे हुए लोगों को बाहर निकल गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी और इस घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button