MP ka Mausam: मप्र अब दिखेगा गर्मी का कहर, इन जिलों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, पढ़े IMD का अलर्ट

MP ka mausam: मध्य प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है।राज्य के तापमान में अब तेजी से बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। रीवा शहडोल रतलाम नीमच सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
अब पड़ेगी भयंकर गर्मी (MP ka mausam)
मध्य प्रदेश में अब बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। अब राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी वहीं कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार तापमान बढ़ने से रात के समय भी गर्मी का एहसास होगा।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। यहां पारा 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रतलाम 38.6 डिग्री और खरगोन 38 डिग्री रहा। धार, खंडवा, नरसिंहपुर और खजुराहो का अदिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है।
इंदौर उज्जैन ग्वालियर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले समय में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह तक राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा।


















































