MP News: मप्र के किसानों की हो गई मौज, मोहन यादव सरकार ने की सरसों की फसल पर भावांतर स्कीम लागू

Bhavantar Scheme On Mustard MP: मध्य प्रदेश राज्य के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में बजट सत्र के छठे दिन आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के किसानों को सरसों की फसल पर भावांतर स्कीम लागू कर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बजट सत्र के दौरान किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु सरसों की फसल पर भावांतर स्कीम लागू करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार द्वारा सरसों की फसल पर भावांतर स्कीम लागू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य बाजार भाव कम होने पर किसानों को होने वाले नुकसान से बचाना है। मप्र सरकार मूंग की बजाय उड़द की फसल पर फोकस कर रही है। जिसके तहत सरकार ने इस बार किसानों को उड़द की फसल पर भी बोनस देने का फैसला लिया है।
5 साल में लाडली बहनों को मिलने लगेंगे 3000 रुपए
मप्र सरकार जल्द ही लाडली बहनों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी करने के लिए तैयारी कर रही है। बजट सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में लाडली बहनों को मिलने वाली राशि को 5 साल में बढ़ाकर 3000 रुपए करने की घोषणा की थी, जिसका पालन हमारी सरकार कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने ‘लाडली बहना योजना’ के तहत होने वाले पंजीयन शुरू करने के लिए जोरदार हंगामा किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कांग्रेस विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की जिन महिलाओं ने 60 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है उन्हें अन्य योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है।

















































