एमपी के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, कल से बढ़ेगा तापमान, पढ़ें ताजा वेदर अपडेट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज आज बदला रहेगा। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों में होगी बारिश (MP Weather Alert)
आज मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम,बैतूल,रतलाम, नीमच, इंदौर,भोपाल सहित कई जिलों में तूफानी बारिश होने वाली है।राज्य में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसके वजह से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि कल से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
कल से राज्य में बढ़ेगा तापमान
मध्य प्रदेश में कल से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। कल से राज्य के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश में कल से गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाएगा। राज्य के कई जिलों में तापमान में कल से काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
कल से राज्य के इन जिलों में बढ़ेगा तापमान
कल से मध्य प्रदेश के बैतूल ग्वालियर इंदौर मध्य प्रदेश भोपाल रतलाम नीमच समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से राज्य में भयंकर गर्मी शुरू हो जाएगी और लू जैसे हालात बनेंगे।


























