रेलवे

Ratlam Railway Mandal: यात्रीगण कृपया ध्यान दें!! रतलाम-नीमच सेक्शन में रेलवे ब्लॉक के चलते इस ट्रेन के शेड्यूल में हुआ बदलाव

Train schedule change update: रतलाम रेलवे मंडल की यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रतलाम-नीमच सेक्शन में रेलवे ब्लॉक के चलते विभाग ने उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव किया है। बता दें कि मल्हारगढ़ यार्ड-मंदसौर यार्ड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ब्लॉक लेने जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। 1 मार्च तक 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर रतलाम तक चलेगी। रतलाम से चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त रहेगी। 1 मार्च तक 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर रतलाम से चलेगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।

27 फरवरी को 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर, 28 फरवरी को 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन में शार्ट टर्मिनेट होगी। वहीं 25 व 28 फरवरी को 79304 चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू रास्ते में एक घंटा रेगुलेट होगी। 26, 27 फरवरी व 1 मार्च को 79304 चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट होगी। 25 फरवरी को 09723 जयपुर-बांद्रा स्पेशल मार्ग में 1.30 घंटे तथा 24 फरवरी को 20497 रामेश्वरम-फिरोजपुर मार्ग में 20 मिनट रेगुलेट होगी।

Back to top button