रेलवे

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! दोहरीकरण के ब्लॉक के चलते रतलाम रेलवे मंडल की इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

Ratlam Railway Mandal: रतलाम-नीमच दोहरीकरण (Ratlam Neemuch railway line doubling) के चलते रेलवे मल्हारगढ़ और मंदसौर यार्ड के बीच टेक्निकल काम करने जा रहे हैं। इसके लिए 22 फरवरी से 1 मार्च तक ब्लॉक लेने जा रहा है। इस कारण 11 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। 22 फरवरी को चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू एक घंटा लेट चलेगी।

अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर में प्रायोगिक ठहराव

रेलवे विभाग कुबेरेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर में प्रायोगिक ठहराव देने जा रहा है। इसके अनुसार 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस शाम 5.28 बजे और 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस शाम 7.14 बजे पहुंचेगी। वहीं 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन शाम 7.14 बजे और 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस शाम 5.28 बजे पहुंचेगी। (Indian Railway)

ब्लॉक से प्रभावित होने वाली गाड़ियां

24 फरवरी को 09723 जयपुर-बांद्रा स्पेशल मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी। 24 को 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस (Ratlam Express) चित्तौड़गढ़ स्टेशन तक ही चलेगी। 24 को 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ से चलेगी। 24 से 1 मार्च तक 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर रतलाम तक ही चलेगी। रतलाम-चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त रहेगी।

24 फरवरी से 1 मार्च तक को 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर रतलाम से चलेगी। 25 फरवरी से 1 मार्च तक चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी। 1 मार्च को 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रतलाम की जगह चित्तौड़गढ़ से चलेगी। 25 को 20497 रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट होगी। 1 मार्च को 07718 हिसार-तिरुपति मार्ग में 1.15 घंटा रेगुलेट होगी। 1 मार्च को 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन तक ही चलेगी। (Train schedule update)

Back to top button