नीमच

Neemuch News: नीमच में बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, कई जिलों पर पड़ेगा असर

Bus Operator Strike MP: मप्र के नीमच जिले में बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च से मांगे नहीं मानने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। बस ऑपरेटर द्वारा अगर 2 मार्च से हड़ताल शुरू की जाती है तो इसका असर नीमच और मंदसौर सहित कई जिलों की यात्रियों पर पड़ेगा। प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति और बढ़े हुए टैक्स के विरोध में बस ऑपरेटरों ने आंदोलन का ऐलान किया है। निर्णय लिया कि 23 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नीमच जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे जिलेभर के बस ऑपरेटर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देंगे और सात दिन का अल्टीमेटम देंगे। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 2 मार्च सुबह 6 बजे से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल की स्थिति में जिले से संचालित करीब 250 बसों के साथ रूट, स्लीपर और बारात की सभी बसें बंद रहेंगी।

ऑपरेटरों की नाराजगी 24 दिसंबर 2025 को लागू नई परिवहन नीति को लेकर है। नीति के तहत प्रदेश को सात भागों में बांटकर बस संचालन का अधिकार सात कंपनियों को देने का प्रावधान है। निजी बस ऑपरेटरों को इन कंपनियों से लाइसेंस लेकर लीज पर रूट लेना होगा और उनके अधीन कार्य करना पड़ेगा। ऑपरेटरों का कहना है कि इससे उनका स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

नई परिवहन नीति से है नाराजगी

पदाधिकारियों ने बताया कि 24 दिसंबर-2025 को प्रदेशमें नई परिवहन नीति लागू की है। प्रदेश को 7 भागों में बांटकर 7 कंपनियों को बस ऑपरेटिंग के अधिकार दे दिए जाएंगे। ऐसे में निजी बस ऑपरेटरों को इन कंपनियों से लाइसेंस लेने के साथ लीज पर रुट लेना होगा। जिसकी फीस आदि भी इन्हें ही जमा करवाने के साथ इनके अंडर में काम करना होगा। जिससे निजी बस ऑपरेटरों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। वहीं टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। (Neemuch News)

Back to top button