मध्यप्रदेश

MP News: पंजीयन शुरू लेकिन गिरदावरी बनी रोड़ा, एमएसपी पर गेहूं बेचने में आएगी दिक्कत

MP News: मप्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए इस बार शुरुआत ही अड़चनों भरी रही। 7 फरवरी से गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेतों की गिरदावरी का कार्य समय पर पूरा नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में गिरदावरी का महज 25 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है, जबकि पंजीयन के लिए यह अनिवार्य है।

पंजीयन के पहले ही दिन मार्केटिंग सोसायटी केंद्र पर 8 से 10 किसान पहुंचे लेकिन फसल रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें बिना पंजीयन कराए लौटना पड़ा। किसान हेमंत शर्मा और विजेश पाटीदार ने बताया कि गिरदावरी पूरी नहीं होने से उनकी फसल पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही है। अब उन्हें पटवारी द्वारा फसल चढ़ाने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अवधि 7 मार्च तक रखी है। ऐसे में जब तक रिकॉर्ड अपडेट नहीं होगा, तब तक पंजीयन प्रक्रिया प्रभावी रूप से आगे नहीं बढ़ पाएगी। गेहूं की सरकारी खरीदी की तारीख को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे खरीदी केंद्रों पर भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।

इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल – केंद्र सरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। पिछले साल एमएसपी 2425 रुपए था, साथ ही 175 रुपए बोनस देकर कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी हुई थी।

64 केंद्रों पर पंजीयन किया जा सकेगा

किसान पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों सहित सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित कुल 64 पंजीयन केंद्रों पर पंजीयन किया जा सकेगा। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र व निजी साइबर कैफे माध्यम से भी पंजीयन संभव है। पंजीयन के समय बैंक खाता संख्या व आईएफएस कोड देना अनिवार्य होगा। आधार से लिंक बैंक खाते में ही भुगतान होगा।

Related Articles

Back to top button