मध्यप्रदेश

मप्र को जल्द मिलेगी नागपुर-भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर की सौगात, 40 हजार करोड रुपए होंगे खर्च

Nagpur-Bhopal-Gwalior Green Express Corridor: मध्यप्रदेश राज्य को जल्द ही एक नए ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। 17 जनवरी को प्रदेश में भोपाल-विदिशा-सागर इकोनामिक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही प्रदेश से होकर गुजरने वाले नागपुर-भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर (Nagpur Bhopal Gwalior green Express corridor) बनाने की बात कही है। प्रदेश में इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से मध्य प्रदेश राज्य के वाहन चालकों का महाराष्ट्र और हैदराबाद का सफर आसान हो जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में बनने जा रहे इकोनामिक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान कहां कि नागपुर से भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर (New Green Express corridor in MP) को जल्द मंजूरी दी जाएगी। इससे नागपुर से हैदराबाद जुड़ेगा और मध्य प्रदेश के वाहन चालकों का सफर आसान होगा।

इस एक्सप्रेसवे पर खर्च होंगे 40 हजार करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर से होकर गुजरने वाले नागपुर भोपाल ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर के निर्माण हेतु केंद्र सरकार 40 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इस ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर के बनने से 569 किमी के सफर में 4 घंटे का समय बचेगा। इस हाईवे के निर्माण में लागत 40 हजार करोड़ आएगी। 4400 करोड़ की लागत से बनने वाले 201 किमी लंबे भोपाल-विदिशा-सागर फोरलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर (Bhopal Vidisha Sagar fourline economic corridor) निर्माण के लिए भूमिपूजन करने विदिशा पहुंचे नितिन गडकरी ने नागपुर-भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर की घोषणा की।

मप्र के लिए नागपुर-भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर खोलेगा विकास के नए दरवाजे

मध्यप्रदेश राज्य में बनने जा रहे नए नागपुर-भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर (Nagpur Bhopal Gwalior green Express corridor) प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह एक्सप्रेस कॉरिडोर प्रदेश में विकास के नए दरवाजे खोलने का काम करेगा। इस हाइवे के निर्माण से एक तरफ जहां वाहन चालकों का सफर आसान होगा वही दूसरी तरफ प्रदेश के किसानों पर भी जमकर धन वर्षा होगी। इसके अलावा इस कॉरिडोर के निर्माण से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि नागपुर-भोपाल-ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश राज्य की किस्मत बदलने का काम करेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button