मध्यप्रदेश

लोकायुक्त की बड़ी रेड: घूस लेते ही रेंजर-बाबू गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के वन परिक्षेत्र में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे कि इस कार्रवाई में बंडा परिक्षेत्र बांदा के रेंजर विकास सेठ और बाबू जयप्रकाश तिवारी को ₹50000 का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार मकरोनिया क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी फरियादी संजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत किया था। उन्होंने बताया कि उनके निजी खेत में लगे पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन के लिए आवश्यक टीपी जारी करने के आवाज में वन विभाग के अधिकारियों ने उनसे ₹50000 मांगे हैं।

फरियादी ने कहा कि ₹50000 का रिश्वत नहीं देने पर उनका काम नहीं किया जा रहा है। इसके बाद लोकायुक्त ने बड़ा कदम उठाया और रिश्वत लेते समय वन विभाग के अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजना बनाकर सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा में ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही रेंजर विकास सेठ और बाबू जयप्रकाश तिवारी ने फरियादी से रिश्वत की रकम स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने उनके कब्जे से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button