देश

Under 19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी, बांग्लादेश के खिलाफ ठोके 72 रन

Under 19 World Cup live: भारतीय अंदर-19 क्रिकेट टीम के छोटे उस्ताद वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने आज चल रहे बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच (today India Bangladesh world cup match) में फिर आग उगली है। पिछले काफी दिनों से 14 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले (Vaibhav Suryavanshi batting) से रनों का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने आज बुलावायो में चले जा रही भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh world cup match live) के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के 50 ओवर के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली। वैभव का विकेट बांग्लादेशी बॉलर इकबाल हुसैन ने लिया। बता दें कि आज के इस मैच में बांग्लादेश ने पहले टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। भारतीय टीम ने 36 ओवर के मैच में 175 रन बना लिए हैं जिसमें 72 रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए।

भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

बुलावायो में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच अंदर-19 वर्ल्ड कप में आज सुबह टॉस हारने के बाद भारतीय टीम जब बल्लेबाजी (Bangladesh vs India today match live) करने मैदान में उतरी तो शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर के खेल में 53 रन के स्कोर पर कप्तान सहित तीन विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष महात्रे 6 रन के स्कोर पर और वेदांत त्रिवेदी जीरो रन पर पेवेलियन लौट गए। हालांकि दूसरी छोर पर वैभव सूर्यवंशी ने पारी को संभाले रखा। विहान मल्होत्रा आज 7 रन ही बना सके। वैभव सूर्यवंशी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आज 12वें ओवर में मात्र 30 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप में 50 लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आज धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी आज बांग्लादेश के खिलाफ अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में 50 लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 30 गेंदों में कर दिखाया। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi waiting) आज के मैच में 67 गेंदों में 72 रन बनाकरआउट हुए। इस पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। वैभव को आज के मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज इकबाल हुसैन ने अल फहद के हाथों कैच करवाया। भारतीय टीम ने 39 होर के खेल में 192 रनों (under 19 World Cup match score) पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। वर्तमान में अभिज्ञान कुंडू 63 रन बनाकर और आरएस अंबरीष 4 रन पर मैदान पर डटे हुए हैं।

Back to top button