मप्र के इन 27 जिलों में आज फिर होगी जमकर बारिश, कई जिलों में गिरेंगे ओले, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Madhya Pradesh ka mausam: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज फिर जोरदार बारिश होने वाली है। चमक गरज के साथ बारिश होने के साथ-साथ राज्य के कई जिलों में ओले भी गिरने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो अभी राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी।
अगले 5 दिनों तक होगी बारिश
मौसम विज्ञानिकों की माने तो राज्य में अगले 5 दिनों तक जोरदार बारिश होगी। फिलहाल मध्य प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है।
आज 8 अप्रैल को राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है। इसके सक्रिय होने से राज्य में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं चलेंगे। बैतूल नर्मदा पुरम सहित कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का लोड जारी किया गया है।
आज मध्य प्रदेश के आगर मालवा,अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर,बालाघाट,बड़वान,बैतूल,भिंड, भोपाल, दतिया छतरपुर निवाड़ी पन्ना शहडोल उमरिया आदि जी को में तूफानी बारिश होने वाली है।



















































