LPG gas cylinder की समस्या होगी खत्म, सरकार ने लागू किया नया नियम

LPG gas cylinder: ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के वजह से पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या उत्पन्न हो गई है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है और सबसे ज्यादा परेशानी बाहर रहकर काम करने वाले प्रवासी मजदूर और छात्रों को हो रही है।
सरकार के द्वारा बाहर रहकर पढ़ने वाले स्टूडेंट और प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब इन लोगों को आसानी से 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
इन कार्ड को दिखाते ही मिलेगा गैस सिलेंडर
बाहर रहने वाले प्रवासी मजदूर और स्टूडेंट को अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना होगा। आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड आदि डॉक्यूमेंट दिखाने पर ही इन्हें 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर मिल जाएगा।
बाहर रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी एलपीजी गैस सिलेंडर लेने में निवास प्रमाण पत्र दिखाने में आती है लेकिन सरकार ने अब नियम को आसान बना दिया है। अब आधार कार्ड दिखाने पर ही आपको 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा।


