देश

Vande Bharat Sleeper Train: कल देश को मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, इन स्टेशनों के बीच भरेगी रफ्तार, देखिए कितना रहेगा किराया

Vande Bharat Sleeper Train Update: देश के करोड़ों लोगों का पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल 17 जनवरी को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद 18 जनवरी से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लोगों के लिए अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यह ट्रेन हावड़ा (पश्चिम बंगाल) और कामाख्या/गुवाहाटी (असम) के बीच नियमित रूप से चलेगी। बता दें कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलने का इंतजार लोगों द्वारा बेसब्री से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इस ट्रेन को मालदा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 18 जनवरी से हावड़ा से कामाख्या/गुवाहाटी के लिए रवाना होगी।

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस हावड़ा–कामाख्या के बीच 958 किलोमीटर का सफर करेगी तय

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन से असम के कामाख्या रेलवे स्टेशन तक 958 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस ट्रेन की शुरू होने से कई राज्यों की ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस ट्रेन में AC3 श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या तक सफर करने वाले यात्रियों को 2299 का किराए के तौर पर भुगतान करना पड़ेगा। वहीं AC 2 श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या तक 2970 रुपये और AC1 क्लास में 3640 रुपए का किराए के रूप में भुगतान करना पड़ेगा।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को कम खर्चे में प्लेन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी। यह ट्रेन यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत तो करेगी ही करेगी साथ ही साथ लोगों का धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान सफर भी आसान बनाएगी। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा रेलवे स्टेशन पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने हेतु 17 जनवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे पहुंचेंगे।

Back to top button