देश

Silver Rate Crash: अर्श से फर्श पर पहुंची चांदी, तीन दिन में 1.60 लाख रुपए गिरे धाम

Silver Rate Update 2 February: आज 2 फरवरी को सुबह बाजार खुलते ही चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही गिरावट के कारण चांदी की कीमतें एकदम से अर्श से फर्श पर पहुंची हैं। चांदी की कीमतों द्वारा पिछले 1 महीने में बनाई गई बढ़त पिछले तीन दिनों में ही ढ़ह गई। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज चांदी की कीमतों में 14% से अधिक गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम आज दोपहर 1:00 बजे तक 37,563 की बड़ी गिरावट के साथ 2,28,089 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी की गिरावट को कम करने के लिए बार-बार डाउन सर्किट लगाया जा रहा है। चांदी की कीमतों में हो रही ऐतिहासिक गिरावट ने निवेशकों को भी चौंका दिया है।

सराफा बाजार में 2.28 लाख पर आई चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में हो रही बड़ी गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम 2.28 लाख प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। तीन दिनों में चांदी की कीमतें 1.72 लाख की बड़ी गिरावट के साथ 2.28 लाख प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। एमसीएक्स (MCX की रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी को चांदी की कीमतें रिकॉर्ड 4.01 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी जो आज सोमवार को दोपहर तक टूट कर 2.28 लाख प्रति किलो पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चल रहा चांदी की कीमतों में यह गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है। चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य वजह निवेशकों के बड़े स्तर पर प्रॉफिट बुक और फिजिकल डिमांड की कमी को माना जा रहा है।

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी हुई बड़ी गिरावट

आज 2 फरवरी सोमवार को चांदी के साथ-साथ चमकीली धातु सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतें आज 6,427 रुपए की गिरावट के साथ लगभग 1.40 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों में 30 हजार रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोने के दाम 1.69 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे जब टूट कर 1.40 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

Back to top button