Industrial Hub MP: रतलाम बनेगा मप्र का इंडस्ट्रियल हब, मजबूत रेलवे और रोड कनेक्टिविटी ने उद्योगपतियों को किया आकर्षित

Ratlam News: मध्यप्रदेश राज्य का रतलाम जिला आने वाले दिनों में प्रदेश का इंडस्ट्रियल हब बनने की तैयारी कर रहा है। बीते कुछ सालों से हुए नए एक्सप्रेसवे के निर्माण ने रतलाम शहर की किस्मत बदलती है। मजबूत रोड कनेक्टिविटी और रेलवे कनेक्टिविटी ने देश के पड़े उद्योगपतियों का ध्यान रतलाम शहर की ओर खींचा है। रतलाम शहर से रेलवे और रोड की मजबूत कनेक्टिविटी ने रतलाम शहर को प्रदेश के अन्य शहरों से अलग पंक्ति में खड़ा कर दिया है। यही कारण है कि अब शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में अब बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करनी शुरू कर दी है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने रतलाम जिले में हजारों करोड रुपए खर्च कर अपने उद्योगों का संचालन शुरू कर दिया है।
नीति आयोग ने रतलाम जिले को इंदौर विकास एवं आर्थिक केंद्र में शामिल किया है। आयोग ने हाल ही में इंदौर आर्थिक क्षेत्र में शामिल इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, रतलाम, शाजापुर और खंडवा जिले के जिला कलेक्टरों से चित्र में आर्थिक विकास योजनाओं के बारे में चर्चा भी की थी। नीति आयोग ने भोपाल-इंदौर कॉरिडोर को क्षेत्रीय आर्थिक विस्तार के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। रतलाम में मजबूत सड़क और रेल संपर्क के कारण औद्योगिक विकास में लगातार प्रगति हो रही है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के सेंटर पॉइंट में बसा है रतलाम जिला
रतलाम जिले से होकर गुजरने वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनकर अब तैयार हो चुका है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के बिल्कुल सेंटर पॉइंट में रतलाम जिला बसा हुआ है। यह एक्सप्रेस वे रतलाम से दिल्ली और मुंबई का सफर तो आसान बनाता ही है साथ ही साथ औद्योगिक दृष्टि से भी इस हाइवे को काफी अहम माना जा रहा है। इस एक्सप्रेस पेपर रतलाम से दिल्ली और मुंबई दोनों तरफ का लगभग 650-650 किलोमीटर का सफर 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाता है। यह एक्सप्रेसवे रतलाम जिले की हरियाणा राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य से कनेक्टिविटी को बढ़ाता है। इसके अलावा भी रतलाम से होकर निकलने वाले कई फोरलेन हाईवे जिले की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाते हैं।


































