रतलाम

Power Cuts: रतलाम शहर में मेंटेनेंस के नाम पर रोज हो रही बिजली कटौती, लोगों के जरूरी काम अटके

Power Cuts Ratlam: रतलाम शहर में गर्मी शुरू होते ही बिजली की ट्रिपिंग और अघोषित कटौती बढ़ गई है। पिछले 10 दिन से रोज कभी 10 मिनट तो कभी आधा घंटा बिजली बंद हो रही है। इसका कारण बिजली कंपनी द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रोज आरडीएसएस योजना के तहत मेंटेनेंस करना है। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों की बिजली बंद रही और लोगों के जरूरी काम अटक गए।

बिजली कंपनी द्वारा लगातार मेंटेनेंस करने के बाद भी ट्रिपिंग रुक नहीं रही है। पैलेस रोड निवासी राजेश व्यास ने बताया कि पिछले 10 दिन से रोज बिजली बंद हो रही है। बुधवार को भी सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक अघोषित कटौती की गई। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिर से बिजली बंद हो गई है। इसके पहले 2 दिन तक लगातार 5 घंटे तक कटौती की गई थी। बिल नहीं भरने पर तत्काल बिजली काट दी जाती है तो 24 घंटे बिजली देने में कंपनी को क्या दिक्कत है। सूरज पौर निवासी राजेश ठाकुर ने बताया कि बिजली ने परेशान कर रखा है। इससे टंकी में पानी चढ़ाने में भी दिक्कत आ रही है। बिजली कंपनी के अफसर मेंटेनेंस के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

क्षेत्र में 10 दिन से रोज बंद हो रही बिजली

रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 10 दिन से रोज कभी 10 मिनट तो आधा घंटा बिजली बंद हो रही है। कई बार तो दिन में 3 से 4 बार बिजली बंद हो जाती है। बिजली कंपनी द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रोज मेंटेनेंस किया जा रहा है। बावजूद कटौती बंद नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button