New Six Lane Elevated Corridor: मप्र के इस शहर में बनेगा अब 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, मेट्रो से जोड़ने का भी रखा प्रस्ताव

MP News: मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर में बनने जा रहे फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर को सिक्स लेन बनाने हेतु मांग तेज हो गई है। गुरुवार को जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ व संबंधित विभागों के बीच बैठक के दौरान इस कॉरिडोर को सिक्स लेन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस कॉरिडोर को फोरलेन से सिक्स लेन करने को लेकर BRTS पर नौलखा से एलआईजी के बीच बॉटल नेक में अंतिम निर्णय 7 फरवरी को होगा। इंदौर शहर के जनप्रतिनिधियों के अनुसार रहवासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने हेतु और भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक लोड को देखते हुए एलिवेटेड ब्रिज की चौड़ाई 4 नहीं 6 लेन का प्रस्ताव रखा गया है।
राजीव गांधी चौराहा, राऊ व एलआईजी से आगे तक बनाने का रखा प्रस्ताव
इंदौर शहर में बनने जा रहे नई एलिवेटेड कॉरिडोर को फोर लेन की जगह सिक्स लाइन करने के साथ जनप्रतिनिधियों ने
इसे नौलखा से राजीव गांधी चौराहा, राऊ और एलआईजी से आगे तक बनाने की मांग की है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर शहर के रहवासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलने की साथ-साथ समय की भी बचत होगी। बैठक में संभागायुक्त सुदाम खाड़े व कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज को चार लेंस की जगह सिक्स लेन बनाने और एलआईजी से आगे तक बनाने की रूपरेखा रखी। उन्होंने बैठक के दौरान इस योजना में जल्दबाजी करने के बजाय बेहतर विकल्पों पर विचार कर जरूरी बदलाव करने की बात कही।
मंत्री ने पीडब्ल्यूडी को एलिवेटेड रोड सिक्स लेन बनाने और मेट्रो से जोड़ने हेतु नया प्रस्ताव बनाने के दिए आदेश
मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर शहर में बनने जा रहे फोरलेन एलिवेटेड रोड को सिक्स लेन बनाने हेतु और नागपुर व अन्य शहरों की तरह मेट्रो का भी प्रावधान करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाने की आदेश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से ब्रिज की उपयोगिता बढ़ाने हेतु मुख्य चौराहों पर एलिवेटेड रोटरी जैसे प्रावधान किए जाने की मांग भी की। जनप्रतिनिधियों से हुई चर्चा के बाद मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो कॉर्पोरेशन को नए प्लान के साथ क्लब करके प्रारंभिक प्रस्ताव बनाने की बात कही है। बैठक के दौरान लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस एलिवेटेड ब्रिज को भविष्य में 50 साल के ट्रैफिक को देखते हुए बनाना चाहिए। ताकि लोगों को आने वाले समय में परेशानी ना हो।


































