देश

Old Vehicle: करोड़ों पुराने वाहन मालिकों को राजमार्ग मंत्रालय की बड़ी सौगात, 50% घटाई फिटनेस फीस

Old Vehicle Fitness Fees Update: देश में लाखों-करोड़ों की तादाद में पुराने वाहन मालिकों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। पाठकों को बता दें कि राजमार्ग मंत्रालय ने पुराने वाहनों की फिटनेस फीस को 50% कम कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस (old vehicle fitness fees) घटाकर आधी करने के फैसिलिटी देश के करोड़ों पुराने वाहन मालिकों को लाभ मिलेगा। राजमार्ग मंत्रालय ने पुराने वाहनों के साथ मीडियम व हैवी कमर्शियल वाहनों की फीस में भी कमी करने का फैसला लिया है।

नंबर 2025 में हुई थी फिटनेस फीस में बढ़ोतरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल नवंबर-2025 में पुराने वाहनों की फिटनेस फीस (old vehicle fitness fees Hike) में बढ़ोतरी की थी। सरकार के इस फैसले से पुराने वाहन मालिकों की जेब पर अतिरिक्त खर्च का भार बढ़ गया था। इसके बाद संपूर्ण देश में पुराने वाहन मालिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के इस फैसले का लगातार विरोध कर रहे थे। ट्रांसपोर्टर संगठनों के विरोध के बाद आखिरकार सरकार ने सभी तरह कमर्शियल वाहनों की फीस में कमी कर दी है।

आरटीओए के महासचिव प्रदीप छिपानी ने बताया कि हम लंबे समय से वाहनों की फिटनेस फीस कम करने की मांग कर रहे थे। एआईएमटीसी (AIMTC) टीम के लगातार प्रयासों से मंत्रालय ने पुराने वाहनों की फीस में कमी कर दी है।

2500 रुपए हुई पुराने वाहनों की फिटनेस फीस

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पुराने वाहनों की फिटनेस फीस घटाने का सबसे अधिक लाभ 13 से 15 साल पुराने मीडियम कमर्शियल वाहन मालिकों (MCV) को मिलेगा। सरकार ने ऐसे वाहनों की फीस 5 हजार से घटाकर 2,500 रुपए करने का फैसला लिया है। इसके अलावा 13 से 15 साल पुराने हैवी कमर्शियल वाहन (HCV) की फीस भी 5 हजार से कम कर 2,500 रुपए कर दी गई है। राजमार्ग मंत्रालय की इस फैसले से देश के लाखों-करोड़ों वहां चल को को लाभ मिलेगा।

Back to top button