U-19 World Cup Live: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खड़ा किया रनों का पहाड़, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 412 रन

Under 19 World Cup Today Match: भारत और इंग्लैंड के बीच में हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में आज भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।
ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी की बदौलत आज भारत ने इंग्लैंड के सामने 411 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 412 रन बनाने पड़ेंगे। भारतीय टीम ने आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए। हरियाणा के कनिष्क द्वारा की गई अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत आज की पारी के अंतिम ओवर में भारत ने 400 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया। कनिष्क चौहान आज के मैच में 20 बोलों में 37 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐतिहासिक पारी
भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने ब्रिटिश गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की जो सदियों तक याद रखी जाएगी। वैभव सूर्यवंशी ने आज इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 175 रन की धुआंधार पारी खेली। सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए हरारे के मैदान पर 218.75 के स्ट्राइक रेट से बनाएं। इन्होंने अपनी इस धुआंधार पारी में 15 चौके और 15 आसमानी छक्के लगाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में किसी बैट्समैन द्वारा बनाए गए सबसे तेज 175 रन का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।
ब्रिटिश बॉलर मैनी लूम्सडेन ने लिया वैभव का विकेट
धुआंधार बैटिंग के लिए पूरी दुनिया में विख्यात हो चुके अंडर-19 भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज सबसे तेज 175 रन की पारी खेल कर इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी का विकेट इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैनी लूम्सडेन को मिला। मैनी ने वैभव सूर्यवंशी को 175 के स्कोर पर कैच आउट कराया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी का 26 में ओवर में अंत हुआ। हालांकि फाइनल मैच में इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अपना काम बखूबी पूर्ण कर दिया।
इस प्रकार रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी
भारत और ब्रिटेन के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 411 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन, आयुष म्हात्रे ने 53 रन, कनिष्क चौहान ने 37 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन और विहान मल्होत्रा ने 30 रन, आरएस अंबरीष 18 रन व आरोन ने 9 रनों का योगदान दिया। वहीं इंग्लैंड टीम की तरफ से अलेक्स ग्रीन ने 2 और जेम्स मिंटो ने 3 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मोर्गन को दो विकेट और मैनी लूम्सडेन को एकमात्र वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल हुआ है।
