Morena News: लापुर पंचायत की चरनोई भूमि पर अवैध कब्जा, गिट्टी डालकर की जा रही प्लाटिंग

Morena News: ग्राम पंचायत अलापुर की चरनोई भूमि पर अवैध कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जेल रोड स्थित लगभग 5 बीघा चरनोई भूमि पर कुछ लोगों द्वारा न सिर्फ अतिक्रमण किया जा रहा है, बल्कि गिट्टी डालकर सड़क निर्माण कर अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कई हिस्सों पर कब्जा कर बेचने की तैयारी तक कर ली गई है। जिससे गांव में नाराजगी का माहौल है।
चरनोई भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति मानी जाती है। जिसका उपयोग पशुओं के चरने, सार्वजनिक जरूरतों और ग्राम विकास के लिए होता है। लेकिन अब यही भूमि मुनाफे का जरिया बनती नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पंचायत की अन्य शासकीय भूमि भी भूमाफियाओं के निशाने पर आ जाएगी। इस मामले को लेकर सरपंच मंजू-राजकुमार यादव ने पहले ही जौरा एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में अवैध कब्जे, सड़क निर्माण और प्लाटिंग का स्पष्ट उल्लेख किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई
मंजू-राजकुमार यादव, सरपंच अलापुर ने इस मामले में कहा कि चरनोई भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले ही शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत पंचायत की शासकीय भूमि बचाने कालर के लिए स्थानीय प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।









