मध्यप्रदेश

Jaora Ujjain Greenfield Fourlane: जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन की नए सिरे से तैयार होगी डीपीआर, अब जमीन लेवल पर होगा हाईवे का निर्माण

Jaora-Ujjain Greenfield Fourlane Highway Update: जावरा उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे के निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन अब जमीन लेवल पर ही बनेगा। पहले सरकार ने इसे ग्रीनफील्ड नियमों के तहत बनाने की प्लानिंग की थी, जो सामान्य सड़कों से अलग यानी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की तरह जमीन लेवल से ऊंचा रहता है। इसका जावरा से लेकर उज्जैन तक के किसानों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि खेतों के बीच में ऊंचा फोरलेन बनेगा तो आने-जाने में दिक्कत होगी तथा प्रॉपर्टी के भाव डाउन हो जाएंगे। सरकार ने अब फोरलेन को जमीन लेवल पर बनाने के लिए नए सिरे से वर्किंग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जावरा उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन जमीन लेवल पर बनने से अन्य क्रॉसिंग वाले लोकल रोड से भी होगा कनेक्ट

नया फोरलेन (Jaora Ujjain Greenfield fourlane) जमीन लेवल पर बनता है तो यह अन्य क्रॉसिंग वाले लोकल रोड से भी कनेक्ट होगा। इससे ग्रामीण व इस रूट के छोटे कस्बों की कनेक्टिविटी जावरा-उज्जैन से बेहतर होगी। हालांकि नए फोरलेन पर एक्सीडेंट न हो इसलिए जितनी भी क्रॉसिंग रहेगी वहां ओवरब्रिज या अंडरपास बनेंगे। अब बड़ा सवाल ये है कि इस परिवर्तन के बाद क्या यह नया फोरलेन सिंहस्थ 2028 के पहले बनकर तैयार हो जाएगा। क्योंकि जमीन लेवल पर फोरलेन बनाने के लिए नए सिरे से वर्किंग प्लान बनाना होगा। इसमें समय लगेगा और प्रोजेक्ट लेट होगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट ज्यादा लेट नहीं होगा क्योंकि जमीन अधिग्रहण संबंधी कार्रवाई हो चुकी है। केवल डीपीआर रिवाइज करना है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।

जमीन लेवल पर हाईवे के निर्माण हेतु वर्किंग प्लान हुआ शुरू

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल फोरलेन (Jaora Ujjain Greenfield access control fourlane) को जमीन लेवल पर ही बनाने के लिए नया वर्किंग प्लान तैयार किया जा रहा है। हालांकि इसके बीच में जो अन्य रोड की क्रॉसिंग आ रही है, वहां अंडरपास या ओवर पास जो स्ट्रक्चर पहले से तय है, वे सुरक्षा की दृष्टि से बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button