रेलवे

Ratlam Railway Mandal: नीमच, मंदसौर और रतलाम के ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, 22 फरवरी तक चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Special Train Update: रतलाम रेलवे मंडल ने ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे मंडल से होकर गुजरने वाली कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन के फेरे अब 22 फरवरी तक बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे विभाग की फैसले से कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार पाठकों को बता दें कि मंडल के नीमच, मंदसौर और रतलाम होकर चलने वाली कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन अब 22 फरवरी तक चलेगी। यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने इस ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं। 06181 कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से प्रति गुरुवार चलेगी। वहीं 06182 जयपुर-कोयंबटूर स्पेशल 22 फरवरी तक जयपुर से प्रति रविवार को चलेगी। ट्रेन के बाकी शेड्यूल, स्टॉपेज आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

साबरमती एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव

संचालन की दृष्टि से अहमदाबाद से दरभंगा के बीच चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 6 फरवरी से अहमदाबाद स्टेशन से रात 7.15 बजे की बजाए 7.25 बजे चलेगी। इसी प्रकार 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 1 अप्रैल से दरभंगा स्टेशन से सुबह 4.30 बजे के स्थान पर 4.20 बजे रवाना होगी।

Back to top button