देश

Ajit Pawar Plane Crash Live Update: महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में हुई छुट्टी, सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक किया घोषित

Maharashtra News: आज सुबह हुए एक दर्दनाक और हादसे के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन होने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने सभी स्कूलों में आज छुट्टी (school holiday) घोषित करते हुए 3 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है। बता दें कि आज सुबह अजीत पवार सहित पांच लोगों को लेकर जा रहे प्राइवेट जेट ने बारामती एयरपोर्ट पर 8:45 पर लैंड करने की कोशिश की थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से रनवे दिखाई नहीं दिया, जिस कारण से पायलट ने प्लेन को फिर से हवा में उड़ा दिया। इसके बाद प्लेन को लैंड करवाने के लिए पायलट द्वारा बारामती एयरपोर्ट के रनवे 11 पर फिर से कोशिश की गई। लेकिन खराब मौसम के कारण विमान के रनवे पर फिसलने से यह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने महाराष्ट्र राज्य में आज सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करते हुए तीन दिन राजकीय शौक रखने की बात कही है।

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे पावर

महाराष्ट्र राज्य में चल रहे पंचायत चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज प्राइवेट जेट से एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। लेकिन उनके एरोप्लेन में हादसे की वजह से आग लग गई और बुरी तरह से इस विमान हादसे में झुलस चुके पांचों लोगों को बारामती के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी बारामती के अस्पताल में पहुंचाने हेतु रवाना हो चुके हैं। इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने जांच पड़ताल शुरू करदी है। जानकारी के अनुसार इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की एक टीम बारामती के लिए रवाना हो गई है और दूसरी टीम और कंपनी की दिल्ली स्थित ऑफिस में पहुंच चुकी है। बता दें कि अजीत पवार की पार्टी एनसीपी में कुल 41 विधायक है। उनकी पार्टी भाजपा और शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार चल रही है।

Back to top button