मध्यप्रदेश

MP News: मप्र के इस जिले में बनेगा नया एयरपोर्ट, 590 करोड होंगे खर्च, CM मोहन यादव ने दी मंजूरी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक की जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मध्य प्रदेश के कल्याण के लिए इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी निर्णय लिए। राज्य में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए भी मंजूरी दे दी गई।

उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट

उज्जैन में शासकीय हवाई पट्टी में एयरबस विमान के संचालन के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य के लिए 590 करोड रुपए की स्वीकृति दे दी गई है। भारत सरकार की RCS उड़ान योजना के अंतर्गत उज्जैन स्थित शासकीय हवाई पेट को गोइंग 320 एयरबस विमान के संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 437 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी और 590 करोड रुपए की स्वीकृति दे दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट में चना और मसूर की खरीदी को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। चना का भाव ₹5000 और मसूर का भाव 5800 प्रति क्विंटल है।सरकार ने फैसला लिया है कि वह किसानों से 25 परसेंट चना और 100% मसूर खरीदेंगी ।

इसके लिए 3174 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। पहले खरीदी 9 अप्रैल को होगी और सबसे पहले छोटे किसानों को बुलाया गया है। सरकार के फैसले से राज्य के किसानों को काफी फायदा होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button