Ratlam News: रतलाम-खाचरोद मेमू ट्रेन में गुंडागर्दी, नाबालिक लड़की को जबरन बाथरूम में घसीटा, सात आरोपी हुए गिरफ्तार

Ratlam Railway Mandal: रतलाम रेलवे मंडल के तहत चलने वाली मेमू ट्रेन में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रतलाम और खाचरोद के बीच मेमू ट्रेन में कुछ लोगों ने नाबालिक लड़की को जबरन बाथरूम में के सीखने की कोशिश की। रविवार रात रतलाम-खाचरौद के बीच चलती मेमू ट्रेन (69183) में बाथरूम के गेट के यहां 14 साल की नाबालिग के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की। चलती ट्रेन में बाथरूम से नाबालिग निकली तो गेट के यहां खड़े युक्कों ने हाथ पकड़कर उसे बाथरूम में ले जाने की कोशिश की। नाबालिग ने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और विरोध किया। इस पर युवकों ने बेल्ट से नाबालिग और परिजनों के साथ मारपीट की। यही नहीं युवकों ने कॉल कर खाचरौद में अपने 50 से ज्यादा साथियों को बुला लिया और फिर नागदा जंक्शन तक इनके साथ मारपीट की। इस दौरान इन्होंने इस परिवार के साथ बाकी यात्रियों को भी नहीं छोड़ा। इस मामले को लेकर रविवार की रात नागदा जंक्शन में मुस्लिम और हिंदू दोनों समाज के लोग स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बल का उपयोग कर स्थिति काबू की। स्टेशन पर एसटीएफ व पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। सोमवार को भी नागदा जंक्शन में स्थिति तनावपूर्ण रही।
जीआरपी थाना टीआई मोतीराम चौधरी ने बताया कि गुजरात के पंचमहल जिले का एक परिवार अपनी 20 साल की बड़ी बेटी के निधन पर अस्थियां विसर्जन करने मेमू से उज्जैन जा रहा था। रात 8 बजे ट्रेन रतलाम पहुंची और यहां से निकलने कुछ देर बाद आरोपियों ने उनकी छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विवाद की स्थिति बनी। नागदा जंक्शन जीआरपी चौकी से जुड़े शामगढ़ थाने ने जीरो पर कायमी कर रतलाम भेजी है। सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें अब्दुल रहमान (49) पिता बाबू अब्दुल रज्जाक, अमन (22) पिता अकरम खान, मोहम्मद (24) आवेश पिता अब्दुल रहमान तीनों निवासी चंबल सागर कॉलोनी नागदा, सत्री मल्लाह (21) पिता धर्मेंद्र निवासी दुर्गापुरा नागदा, बुरहान (21) पिता ताज खान निवासी डाबरा रावत पथ खाचरौद, इरफान (18) पिता रज्जाक मंसूरी निवासी चंबल मार्ग नागदा और खाचरौद का 17 साल का नाबालिग शामिल है। आरोपियों को हमारे सुपुर्द किया, जिन्हें मंगलवार कोर्ट में पेश करेंगे। सभी पर मारपीट का केस दर्ज किया था। हमने पॉक्सो की धारा बढ़ाई है।
दहशत में परिवार, किराए पर कार कर घर पहुंचे
इस घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया। एक घंटे में अस्थि विसर्जन कर ट्रेन से ना जाने की बजाय किराए पर कार कर घर गए। नाबालिग के पिता ने बताया कि 14 साल की बेटी बाथरूम से आई तो गेट पर खड़े युवकों ने उसका पकड़कर उसे बाथरूम में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। इन्होंने कॉल किया तो खाचरौद से 50 से ज्यादा युवक ट्रेन में चढ़े और इस कदर आतंक मचाया कि हमारा परिवार अब तक डरा हुआ है। सभी ने बेल्ट निकालकर हमारे परिवार की महिलाओं और बच्चों को पीटा। जिस नाबालिग से छेड़छाड़ की, मारपीट में उसे एक आंख में चोट आई है। उसे बुखार आ गया है। खाचरौद से चढ़े इनके साथी हमें नागदा तक मारते हुए ले गए। नागदा से उज्जैन रामघाट तक हमें पुलिस सुरक्षा दी गई लेकिन हमारा परिवार इस कदर डर गया कि हमने अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम एक घंटे में ही निपटाया। हम सुबह 9.30 बजे पहुंचे थे और सुबह 10.30 बजे वापस घर के लिए निकल गए। ट्रेन से नहीं लौटे क्योंकि रास्ते में फिर मारपीट होने का डर बना हुआ था इसलिए 6 हजार रुपए खर्च कर कार की और वहां से घर लौटे। मेरी छाती पर बेल्ट की मार लगी है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर करवाई एफआईआर
घटनाक्रम के बाद रविवार की रात नागदा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों संगठन के बीच विवाद हुआ। जीआरपी पुलिस नागदा के उपनिरीक्षक सोहनलाल पाटीदार ने बताया हिंदू संगठन के रोशन शुक्ला ने मुस्लिम समाज के अमजद लाला के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। यही रिपोर्ट अमजद लाला ने रोशन शुक्ला के खिलाफ भी की है। पुलिस ने दोनों व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2) 3(5) में एफआईआर दर्ज की।















