रेलवे

Ratlam Railway Mandal: बजट में आज रतलाम मंडल को मिल सकती है बड़ी सौगात, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए मिल सकते हैं करोड़ों रुपए

Budget 2026: आज रविवार यानी फरवरी को आने वाला केंद्रीय बजट रतलाम मंडल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का बड़ा मौका लेकर आ रहा है। कई प्रमुख प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपए मिलने की उम्मीद है। इनमें दिल्ली-मुंबई रूट पर नागदा-रतलाम-गोधरा सेक्शन में तीसरी और चौथी लाइन, रतलाम से लक्ष्मीबाई नगर तक लंबे समय से पेंडिंग डबलिंग और सिंहस्थ-2028 की प्लानिंग में शामिल नागदा व उज्जैन स्टेशन की बायपास रेल लाइन तथा सैटेलाइट स्टेशनों का डेवलपमेंट जैसी योजनाएं शामिल हैं। इनमें अधिकांश को केंद्रीय मंत्रिमंडल मंजूर कर चुका है। फंड मिलते ही प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ लेंगे।

तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि पहले से बजट में शामिल कुछ विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। इन्हें 2 से 3 साल का समय हो चुका है। इतना ही समय और लगेगा। नागेश नामजोशी, रेलवे पैसेंजर एमीनिटीज कमेटी पूर्व सदस्य ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सबसे ज्यादा पैसा मिलने की उम्मीद है क्योंकि सिंहस्थ के पहले काफी कुछ काम होना हैं। नए ट्रैक की मंजूरी पहले हो चुकी है। फंड मिलना तय है।

पहले से बजट में शामिल ये काम धीमी गति से चल रहे

नागदा-गोधरा तीसरी व चौथी रेल लाइन, रतलाम से लक्ष्मीबाई नगर तक दोहरीकरण और नागदा और उज्जैन बायपास रेल लाइन की पहले ही घोषणा हो चुकी है। इन परियोजनाओं पर काम तो चल रहा है लेकिन काम की गति काफी धीमी है। रतलाम मंडल में आने वाले दिल्ली-मुंबई रूट के लगभग 229 किमी लंबे नागदा-रतलाम-गोधरा सेक्शन में तीसरी और चौथा ब्रॉडगेज ट्रैक बिछाया जाना है।

Back to top button