रतलाम

Ratlam Railway Mandal: रतलाम-नीमच रेलवे लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, प्लेटफॉर्म 7 के दोनों तरफ बनेंगे ट्रैक

Ratlam News: अधिकारियों की फटकार और मॉनिटरिंग के असर से एक बार फिर रतलाम नीमच सेक्शन के दोहरीकरण के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। नीमच तरफ से आने वाले दूसरे ब्रॉडग्रेज ट्रैक को कनेक्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म 7 की लंबाई बढ़ाते हुए बनाए जा रहे आइलैंड प्लेटफॉर्म का रुका काम भी चल पड़ा है। इसे तैयार होने में 2 से 3 माह लगेंगे।

इधर, दलौदा से मल्हारगढ़ के बीच डबलिंग वर्क अधूरा है। हालांकि इसमें फिनिशिंग वर्क चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी या मार्च में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) इंस्पेक्शन कर सकते हैं। इसी तैयारी के साथ वर्तमान में ट्रैक, ओएचई, सिग्नल एंड टेलीकॉम, सिविल व अन्य का हर दिन सख्ती के साथ अपडेट लिया जा रहा है। सीआरएस से पहले मंडल के वरिष्ठ अधिकारी चेकिंग और स्पीड ट्रायल करेंगे। इन तमाम स्थितियों के चलते 133 किमी लंबा रतलाम-नीमच रेल खंड का दोहरीकरण जल्द पूरा होते नहीं दिख रहा। 24 जून को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार के दौरे के बाद मंडल के अधिकारियों ने इसका काम दिसंबर 2025 तक पूरा करने का दावा किया था। यह समय सीमा भी गुजर चुकी है।

दोहरीकरण के फायदे

प्लेटफॉर्म 7 पहले से दिल्ली-मुंबई रूट से कनेक्ट है। 2 लाइन होने से ट्रेनों का मूवमेंट फास्ट होगा। इससे नई ट्रेनों को चलाने में आसानी होगी। प्लेटफॉर्म 5-6 का लोड कम होगा, प्लेटफॉर्म 4 का अत्यधिक हो चुका पैसेंजर दबाव भी कम हो जाएगा।

प्लेटफॉर्म 7 के दोनों तरफ होंगे ट्रैक

आइलैंड प्लेटफॉर्म बनने के बाद प्लेटफॉर्म 7 के दोनों तरफ रेलवे ट्रैक हो जाएंगे। आइलैंड प्लेटफॉर्म की लंबाई बाकी से कम होगी। इसके लिए वर्तमान प्लेटफॉर्म 7 की लंबाई नीमच की तरफ 350 मीटर बढ़ाई जा रही है। बढ़े हिस्से में एक तरफ वर्तमान दिल्ली-मुंबई से कनेक्ट होकर आ रही ब्रॉडगेज लाइन होगी।

हर्कियाखाल-मल्हारगढ़ के बीच 110 की स्पीड पर दौड़ने लगीं ट्रेनें

नीमच से मल्हारगढ़ तक रेल खंड का दोहरीकरण हो चुका है। है। इससे अब इस ट्रैक क पर 110 किमी की स्पीड से ट्रेनें चलने लगी हैं। इससे पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों को सामने से आने वाली गाड़ियों या सुपरफास्ट ट्रेन के कारण लूप लाइन पर नहीं रोकना पड़ रहा है। इससे अधिकतर ट्रेन समय पर स्टेशन पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को सुविधा होने के साथ समय की बचत हो रही है। दूसरी तरफ मालगाड़ियों को अब ट्रैक के बीच लंबे समय तक खड़ा नहीं होना पड़ा रहा है। इधर, नीमच स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 (गुड्स) पर शेड निर्माण प्रगति पर है।

Back to top button