रतलाम

Ratlam News: जावरा बनेगा ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक हब, यह ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे बनने से खुलेगी किस्मत

Jaora-Ujjain Greenfield Expressway: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र की जल्द ही किस्मत पर करने जा रही है। यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में जावरा और उज्जैन के बीच 98 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे (Jaora Ujjain Greenfield expressway) बनने के बाद यह क्षेत्र ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक का हब बन जाएगा। जानकारी के अनुसार जावरा-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे बनाने के लिए रशियन कंपनी एलएलसी वोल्गाडोरस्ट्रॉय को टेंडर हो चुके हैं। हालांकि पूरे क्षेत्र में अभी तक किसी भी प्रभावित को मुआवजा नहीं बंटा है पर अब खबर सामने आई है कि जल्द इस फोरलेन हाईवे से संबंधित जमीन मालिकों को मुआवजा बंटेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मुआवजा देने हेतु दे चुके हैं आश्वासन

जावरा उज्जैन फोरलेन हाईवे के निर्माण हेतु मुआवजा आवंटित करने के संकेत पिछले महीने 28 दिसंबर को जावरा आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दे चुके हैं। उन्होंने एक बार तो कहा कि जावरा-उज्जैन फोरलेन के लिए जल्द मैं दोबारा जावरा आऊंगा। दूसरी बात ये कही कि कुछ किसानबंधु व अन्य लोग चाहते हैं कि हमारे लिए रोड क्रॉस करने के लिए इसे थोड़ा नीचे करें और मुआवजा भी ज्यादा दें। मैं आश्वासन देता हूं कि आपकी ये मांग भी पूरी की जाएगी। यानी सीएम भी चाहते हैं कि सिंहस्थ 2028 से पहले ये फोरलेन बन जाए जल्द काम शुरू किया जाएगा।

जावरा-उज्जैन हाईवे पर सरकार खर्च करेगी 5000 करोड रुपए

जावरा और उज्जैन के बीच बनने जा रहे 98 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे के पूरे प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने करीब 5000 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसमें से लगभग 2400 करोड़ निर्माण पर खर्च होंगे तथा बाकी राशि मुआवजा व अन्य कायों में खर्च की जाएगी। ये फोरलेन बनकर दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे (Delhi Mumbai expressway) से कनेक्ट होने के बाद जावरा ट्रांसपोर्टेशन व लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरेगा। इसके अलावा इस रोड के निर्माण से रतलाम जिले के युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। यह फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Jaora Ujjain Green field expressway) वाहन चालकों का सफर तो आसान करेगा ही करेगा साथ ही साथ रतलाम जिले की रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

Back to top button