New High Speed Railway Corridor: देश में बनेंगे 7 हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर, कार्गो ले जाने हेतु फ्रेट कॉरिडोर का भी होगा निर्माण

Budget 2026-27 Live: केंद्र सरकार ने आज बजट सत्र के दौरान देश में 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2026-27 पेश करते हुए यह बड़ी घोषणा की है। केंद्र सरकार की इस घोषणा को ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। सरकार की इस पहल से यात्रा के दौरान लगने वाले समय में बचत होने के साथ तेज गति की रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सिलीगुड़ी से वाराणसी, हैदराबाद से चेन्नई के बीच, मुंबई से पूना के बीच, पुणे से हैदराबाद और हैदराबाद से बेंगलुरु सहित साथ नहीं हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। देश में बनने जा रहे हैं ये नए हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर विकास के साथ-साथ रोजगार के विनय अवसर लेकर आएंगे।
कार्गो ले जाने के लिए सरकार करेगी फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण
आज 1 फरवरी को बजट सत्र 2026-27 के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में विकास की गति को बढ़ावा देने हेतु कई अहम घोषणाएं की हैं। केंद्र सरकार ने देश में कर को ले जाने के लिए फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का ऐलान किया है। इसके अलावा पूर्व दिशा में दंकुनी से पश्चिम में स्थित सूरत को कोर्ट से जोड़ने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार ने 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टीयर 3 और टीयर 2 के शहरों के लिए आवंटित किए गए बजट में भी 1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी की है। इस बार के बजट में इनकम टैक्स स्लैब में केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
