Power Cut: रतलाम शहर के 35 क्षेत्रों में आज रहेगा 4 घंटे का पावर कट, दोपहर 3:00 तक रहेगी बिजली गुल

Power Cut 29 January: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा 4 घंटे का पावर कट लगाने की सूचना जारी की गई है। शहर में आज 29 जनवरी गुरुवार के दिन 11 केवीए लाइन की केबल खींचने और मिड पोल लगाने का काम किया जाएगा। इस दौरान रतलाम शहर के बजरंग नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों में चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा पावर कट के दौरान रतलाम शहर के रहवासियों से सहयोग की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार रतलाम शहर में आज गुरुवार को सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक लगभग 35 क्षेत्रों में पावर कट दिया जाएगा। इस दौरान रहवासियों को स्वयं इनवर्टर वगैरा का उपयोग कर बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
बजरंग नगर सहित इन क्षेत्रों में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट
बिजली कंपनी की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार रतलाम शहर के बजरंग नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज गुरुवार को 11 केवीए लाइन की केबल खींचने और मिड पोल लगाने का काम किए जाने के दौरान दोपहर 3:00 तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान शहर के सिद्धांचलम एक्सटेंशन, शक्ति नगर, टेलीफोन नगर, मनीष नगर, मुखर्जी नगर, सुयोग परिसर, सुरभि परिसर, कर्मचारी आवास कॉलोनी, विरियाखेड़ी, जुलवानिया रोड, जयंतसेन धाम, मंगल मूर्ति कॉलोनी, पुखराज सिटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समता परिसर, समता सिटी, अरिहंत परिसर, अरिहंत परिसर एक्सटेंशन, सुदामा नगर, जज मल्टी, ऑफिसर कॉलोनी, माही विहार कॉलोनी, बालाजी टाउनशिप, भवन निर्माण कला केंद्र, सिद्धांचलम कॉलोनी, ऊंकाला रोड, बजरंग नगर, ऑनर्स अकेडमी, सुदामा परिसर, शेरानी पुरा, जयभारत नगर, लंबी गली, सुरजमल और जैन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। बता दें कि कल भी रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा चार घंटे का पावर कट दिया गया था। मानसून स्तर शुरू होने से पहले बिजली कंपनी की ओर से शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
