मप्र के इन 29 जिलों में 1771 नई सड़कों का होगा, इन गावों में जमीन के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

MP Road news : मध्य प्रदेश में कई नए एक्सप्रेस वे हाईवे और रोड का निर्माण किया जा रहा है। अब राज्य के मजरे, टोले और सांदीपनी स्कूल जल्द ही सड़कों से जुड़ने वाले हैं। इन्हें जोड़ने के लिए 7135 नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा और यह काम सुगम संपर्कता परियोजना के अंतर्गत होगा।
डॉ मोहन यादव के द्वारा सोमवार को इस परियोजना की समीक्षा किया गया। मुख्यमंत्री ने तेजी से काम करने का निर्देश जारी किया। आपको बता दे पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी कर ली गई है और दो दर्जन से ज्यादा जिलों में लगभग 2000 नई सड़कों का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
आधुनिक तकनीक से होगा सड़कों का निर्माण
आपको बता दे इन सड़कों का निर्माण बेहद ही आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। कार्य पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। जिन भी पुल पुलियाओं को मरम्मत की जरूरत होगी उनका मरम्मत किया जाएगा।
आपको बता दे कि इस परियोजना के अंतर्गत 100 से अधिक आबादी वाले मजरो टोलों को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। आपको बता दे यह सभी सड़क बीवी जी राम जी योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा। इस काम में 100 करोड़ से अधिक रुपए खर्च होने वाले हैं। प्रत्येक पंचायत को 3 करोड रुपए दिया जाएगा।
कई गांव के जमीन के रेट में होगी बढ़ोतरी
इन सड़कों के निर्माण होने से कई गांव के जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में जितने भी टूटी सड़के हैं उन सभी सड़कों का निर्माण कार्य भी किया जाएगा ताकि बरसात के समय किसी भी तरह की समस्या ना हो।


























