रतलाम

Summer Special Train: गर्मियों के छुट्टियों में सफर होगा आसान, रतलाम स्टेशन से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेन

Summer Special Train: रतलाम रेल मंडल के द्वारा यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। कई शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी जिससे सफर बेहद आसान हो जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्री गर्मी की छुट्टी इंजॉय करने आसानी से जा पाएंगे और टिकट को लेकर भी परेशानी नहीं होगी।

बांद्रा टर्मिनस वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन ( Summer Special Train)

ट्रेन नंबर 02200 बांद्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5:10 पर चलेगी और दाहोद दोपहर 12:45 पर पहुंचेगी,रतलाम 2:30 पर,नागदा 3:43 पर, उज्जैन 4:55 पर और मक्सी 6:02 पर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 5:00 यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी।इस ट्रेन को 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 4:50 पर चलेगी और मक्सी रात 3:08 पर,उज्जैन 3:50 पर,नागदा सुबह 5:08 पर,रतलाम 6:05 पर, दाहोद 7:39 पर पहुंचेगी और शाम के 4:10 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी सूरत भरूच बड़ोदरा गोधरा दाहोद रतलाम नागदा उज्जैन मक्सी राजगढ़ चौरा रुठियाई गुना शिवपुरी ग्वालियर डाबरा और दतिया स्टेशन पर रुकेगी।

ठीक है ऐसे ही और भी स्पेशल ट्रेन रतलाम स्टेशन से चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से सफर बेहद ही आसान हो जाएगा। गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले लोगों को बेहद आसानी हो।

Related Articles

Back to top button