मध्यप्रदेश

MP News: इंदौर में हुआ दर्दनाक हादसा, EV चार्जिंग में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले

Indore Breaking: इंदौर शहर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान आग लगने से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा अलसुबह 4:00 बजे इंदौर शहर में बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि आज तड़के करीब 4 बजे एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से पूरे घर में आग लग गई और घर पर सो रहे 8 लोग जिंदा जल गए इस हादसे में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है।

शॉर्ट सर्किट से घर में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंची आग

इंदौर शहर में बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में आज सुबह 4:00 इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान लगी आग ने घर पर रख सिलेंडरों को अपनी जद्द में ले लिया। जिस कारण से देखते ही देखते तीन मंजिला मकान धू-धू कर जलने लगा। शॉर्ट सर्किट की वजह से घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर में एक के बाद एक कई धमाके हुए और मप्र प्रदेश के बड़े बिजनेसमैन सहित परिवार के 8 लोगों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इंदौर शहर जाने-माने बिजनेसमैन पुगलिया परिवार के घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने से अंदर रखे गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके शुरू हो गए। जिससे पुगलिया परिवार के मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों में से 8 की मौके पर ही मौत हो गई और 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को चेतावनी अलार्म के रूप में देखते हुए मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। इस हादसे से पूरे इंदौर शहर में दहशत का माहौल फैल गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button