मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: मप्र के 24 जिलों में आज और कल तूफानी बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम ने फिर ली करवट

Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य की कई जिलों में आज एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश के रतलाम सहित कई जिलों में आज बुधवार को घने बादलों के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की खबर सामने आई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से भी आज और कल 2 दिन प्रदेश के 24 घंटे जिलों में तूफानी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज बुधवार 18 फरवरी और कल गुरुवार को प्रदेश के करीब 24 जिलों में तूफानी बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई है।

दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से बदला मप्र का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से प्रदेश के रतलाम सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदलने से आज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश राज्य की 24 जिलों में अगले 48 घंटे तक मौसम अस्थिर रहने और तेज हवा के साथ तूफानी बारिश होने के आसार बताए हैं। नए सिस्टम का सबसे अधिक असर इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के लगभग दो दर्जन जिलों में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इन संभागों के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का भी अनुमान है।

प्रदेश में 2 दिन लगातार रहेगा बारिश का मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार प्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से लगातार 2 दिन बारिश का मौसम बना रहेगा। जिसके चलते आज रतलाम, मंदसौर, नीमच और राजधानी भोपाल सहित विदिशा देवास, सीहोर और भिंड जिले में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं गुरुवार को भी ग्वालियर और चंबल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button